मनीषा नंदा की प्रधान आवासीय आयुक्त पद से भी छुट्टी
अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) मनीषा नंदा की दो दिन बाद ही प्रधान आवासीय आयुक्त पद से छुटटी कर दी गई ैहै।
राज्य ब्यूरो, शिमला : अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) मनीषा नंदा की दो दिन बाद ही प्रधान आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के पद से भी छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, नागरिक उड्डयन और शहरी विकास विभाग रामसुभग सिंह को प्रधान आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश सरकार ने दो दिन पूर्व मनीषा नंदा को यह कार्यभार सौंपा था। इससे पूर्व मनीषा नंदा को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया था। उनसे पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार भी ले लिया गया था। मनीषा नंदा के स्थान पर अब अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का दायित्व सौंपा गया है।