स्वास्थ्य विभाग में समाप्त हुआ क्लर्क पद
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से क्लर्क के पद को समाप्त कर दिया है। सोमवार 04 नवंबर को क्लर्क के पदों को समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के छह सौ के करीब पद हैं। जेएओ यानी कनिष्ठ कार्यालय सहायक के पदों को भरने के कारण अब
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के पद को समाप्त कर दिया गया है। चार नवंबर को क्लर्क के पदों को समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गई। स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के करीब 600 पद हैं। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों को भरने के कारण अब क्लर्क के पद को समाप्त कर दिया गया है।
क्लर्क के स्थान पर जेओए की भर्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के करीब 350 पद भरे गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद से क्लर्क के पद को अब समाप्त कर दिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के पद पर भर्ती नहीं होगी। उनके स्थान पर जेओए की भर्ती की जाएगी। इसके लिए भी योग्यता क्लर्क के समान दस जमा दो और कंप्यूटर का डिप्लोमा है।