होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर रामपुर, ननखड़ी में केस दर्ज
रामपुर थाना और ननखड़ी पुलिस चौकी के अंर्तगत होम क्वारंटाइन के निर्देशों की पालना न करने पर दो लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है। पुलिस से मिली
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर थाना और ननखड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पहला मामला रामपुर में शुक्रवार दोपहर बाद दर्ज किया गया। एसडीएम नरेंद्र चौहान को सूचना मिली थी कि होम क्वारंटाइन व्यक्ति रामपुर बाजार में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गाड़ी सहित रोका। गाड़ी को गुलशन कुमार निवासी वार्ड नंबर सात चला रहा था। पुलिस ने गुलशन कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, रामपुर थाना की ननखड़ी पुलिस चौकी में भी शुक्रवार देर शाम होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया है। चालक प्रकाश चंद निवासी बणी (ननखड़ी) कुछ दिन पहले गाड़ी लेकर दिल्ली गया था। इसके बाद वह होम क्वारंटाइन था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।