पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक कब्जे में लिया शव
रामपुर पुलिस ने वीरवार को अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर पुलिस ने वीरवार को अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मृतक की पहचान विकास मल्होत्रा पुत्र संजय मल्होत्रा के रूप में हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी पता मालूम नहीं चला है। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शव रामपुर के साहित होटल में पाया गया था। व्यक्ति रामपुर में सेब सीजन के दौरान काम करने आता था। अब शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए खनेरी अस्पताल पहुचा दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें