बैंक शाखा में चोरी का प्रयास
शाखा प्रबंधक एसबीआइ कुमारसैन मनोज कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कर
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:05 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुमारसैन : शाखा प्रबंधक एसबीआइ कुमारसैन मनोज कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को चोरों ने बैंक में चोरी करने की कोशिश की। चोरों ने खिड़की तोड़ी और बैंक के अंदर घुस गए। चोरों ने स्ट्राग रूम के गेट का ताला तोड़ा और अंदर के ताले कोतोड़ने की कोशिश की, जिसमें वे असफल रहे। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से माग की है कि कुमारसैन में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें