विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिमाचल की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया', पीएम मोदी बोले- जहां इनकी सरकारें वहां जनता कुशासन से तंग

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 07 Jun 2026 11:45 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीएम मोदी ने हिमाचल कांग्रेस पर कुशासन का आरोप लगाया।

  2. कहा, शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार मिली।

  3. सीएम सुक्खू नीति आयोग बैठक में पीएम से मिलेंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार शहरी निकाय चुनाव में बुरी तरह से हार गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता कुशासन से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है।

इससे पहले हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार मिली और पंजाब के लोगों ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की परजीवी पालिटिक्स नहीं चलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता में अवसर ढूंढने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

नीति आयोग की बैठक में पीएम से मिलेंगे सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 11 जून को प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। 

सुक्खू उठाएंगे हिमाचल के मुद्दे

आरडीजी को बंद करने सहित हिमाचल से जुड़े अन्य मामलों की पैरवी करेंगे। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से उदार वित्तीय मदद की गुहार भी लगाएंगे, ताकि आरडीजी बंद होने से बिगड़े हिमाचल के वित्तीय संतुलन को ठीक किया जा सके। इससे पहले मुख्यमंत्री का सात जून को नारकंडा जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल बैठक के अलावा जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब नगर निगम ऊना, बद्दी व हमीरपुर में चुनाव की तैयारी, मतदाता सूचियों का अपडेशन शुरू; कब होगा मतदान? 

यह भी पढ़ें: 'BDC व जिला परिषद की एक दिन की अहमियत का बयान जनमत का अपमान', बिंदल बोले- जनता CM को माफ नहीं करेगी