भनालग जंगल में रोपे देवदार के 300 पौधे
डीब पंचायत के भनालग गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में देवदार के पौधे रोपे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 02:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुमारसैन : डीब पंचायत के भनालग गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में देवदार के करीब 300 पौधे रोपे। इस दौरान डीब पंचायत के पूर्व उपप्रधान अशोक वर्मा, महिला मंडल प्रधान वंदना, लक्ष्मी ठाकुर, उमा वर्मा, पूनम, लाजवंती, बबली, कांता, शर्मिला, मीरा देवी, यशपाल, प्रेम चौहान, विक्की, अशोक, रमेश ठाकुर, निखिल ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। देवदार की तासीर गर्म होती है। देवदार के पेड़ के छाल औषधि की दृष्टि से उपयोगी है। देवदार अल्सर का घाव ठीक करने वाला होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें