यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान! लू को लेकर चेतावनी जारी; जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने 12 जून को नौ जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। 14-15 जून तक राहत की ...और पढ़ें

HighLights
- नौ जिलों में लू चलने की चेतावनी
- 14-15 जून को गर्मी से राहत की उम्मीद
- शिमला में सीजन की सबसे गर्म रात
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 12 जून को नौ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 14 और 15 जून को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और वर्षा की उम्मीद जताई है।
बुधवार को ऊना, कुल्लू, बिलासपुर मंडी में लू चली। कड़क धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 43.5 डिग्री नेरी का 2.2 डिग्री की गिरावट के साथ 41.1, बिलासपुर 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शिमला के अधिकतम तापमान में बादलों के आने से एक डिग्री की गिरावट आई है।
शिमला में मंगलवार की रात सोलन से ज्यादा गर्म रही। न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री जो सीजन की सबसे गर्म रात रही जबकि सोलन में 19.4 डिग्री दर्ज की गई।
प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक। दर्ज किया गया है। प्रदेश में चार स्थानों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार है।
न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक हमीरपुर के नेरी में 28.9, पांवटा साहिब में 28.0, कांगड़ा में 25.6 और मंडी में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 व 13 जून को गर्मी ही रहेगी और पश्चिमी विक्षोभ का असर 14, 15 व 16 जून को रहने का अनुमान है।
