Move to Jagran APP

पन्ना प्रमुखों पर होगा लोकसभा चुनाव जीतने का दारोमदार

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख पर रहेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:28 PM (IST)
पन्ना प्रमुखों पर होगा लोकसभा
चुनाव जीतने का दारोमदार
पन्ना प्रमुखों पर होगा लोकसभा चुनाव जीतने का दारोमदार

राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों के कंधों पर होगी। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में पन्ना प्रमुखों को सक्रिय किया जाएगा। चारों संसदीय सीटों पर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसकी शुरुआत मंडी के पड्डल स्टेडियम से होगी।

loksabha election banner

पड्डल में मंडी संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। चुनाव से पहले प्रदेश में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पन्ना प्रमुखों को और सक्रिय करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित करेगी। विधानसभा चुनाव में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित हुए थे। ठीक इसी तर्ज पर होने वाले इन सम्मेलनों में प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और संगठन के पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व संगठन मंत्री पवन राणा उपस्थित रहेगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय भी पन्ना प्रमुखों की बैठक में शामिल हो सकते हैं। पन्ना प्रमुख सम्मेलनों की शुरुआत 28 नवंबर को पड्डल स्टेडियम में होने वाले सम्मेलन से होगी। इसके बाद प्रदेश के बाकी तीनों संसदीय हल्कों में भी पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन होगा। बैठक में तय की जिम्मेदारी

मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के करीब 35 हजार पन्ना प्रमुख है। सम्मेलन से पहले इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में संगठन मंत्री पवन राणा भी उपस्थित हुए। भाजपा प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। पौने दो लाख हैं पन्ना प्रमुख

भाजपा के प्रदेश में करीब पौने दो लाख पन्ना प्रमुख है। पन्ना प्रमुखों के जिम्मे मतदाता सूचियों का एक-एक पन्ना होता है। लिहाजा इन्हे पन्ना प्रमुख कहा जाता है। सूची के पन्ने में दर्ज प्रत्येक मतदाता से संपर्क कायम करना पन्ना प्रमुख का जिम्मा रहेगा। मतदाताओं से सीधा संपर्क कायम करने के बाद पन्ना प्रमुख इन्हे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते है। जाहिर है कि भाजपा संगठन में चुनाव की दृष्टि से मतदाताओं से सीधा संपर्क कायम करने का जरिया पन्ना प्रमुख है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.