Move to Jagran APP

चलती जीप पर गिरे पत्थर, चालक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-5 में नाथपा ब्लॉक प्वाईंट में चलते वाहन पर पत्थर गिरने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाथपा के समीप जहां पर सड़क बार-बार अवरूद्ध हो रही थी उसके करीब बोलेरो नम्बर एचपी 02 0

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 06:49 PM (IST)
चलती जीप पर गिरे पत्थर, चालक घायल
चलती जीप पर गिरे पत्थर, चालक घायल

संवाद सूत्र, भावानगर : राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर में नाथपा ब्लॉक प्वाइंट में चलते वाहन पर पत्थर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान वाहन में करीब सात लोग सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नाथपा के समीप सड़क बार-बार अवरूद्ध हो रही थी। इसी दौरान एक जीप ब्लॉक प्वाइंट को पार कर रही थी कि अचानक ऊपर से पत्थर भारी मात्रा में गिरने शुरू हो गए। इन पत्थरों की चपेट में जीप आ गई, जिससे चालक घायल हो गया। वाहन में एलएंडटी कंपनी के छह कर्मचारी भी बैठे थे। ये लोग भावानगर से ड्यूटी के लिए वांगतू जा रहे थे। हादसे में रविकांत पुत्र ज्ञानचंद निवासी नाथपा, तहसील निचार पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गया। वाहन में सवार लोगों ने उसे सीएचसी भावानगर पहुंचाया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। चालक के अलावा अन्य छह लोगों को कोई चोट नहीं आई है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को इसी स्थान के आसपास एक अन्य वाहन भी भूस्खलन के कारण चटटानों की चपेट में आ गया था व उस गाड़ी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। तहसीलदार भावानगर रोशन लाल कपाटिया ने बताया कि घायल को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.