सरपारा में युवक से पकड़ी 38 ग्राम चरस
उपमंडल रामपुर के सरपारा में पुलिस ने एक व्यक्ति से 38 ग्राम चरस पकड़ी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 04:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, ज्यूरी : उपमंडल रामपुर के सरपारा में पुलिस ने एक व्यक्ति से 38 ग्राम चरस पकड़ी। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु रामपुर ने बताया कि आरोपित की पहचान दिला राम पुत्र शेरू राम राम निवासी सरपारा के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम गश्त पर थी तो आरोपित पुलिस को देखकर घबरा गया और इधर-उधर जाने की कोशिश करने गला। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 38 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें