विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श‍िमला के कोटी में हुए वन कटान मामले में हुई पहली गिरफ़्तारी

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 20 Jan 2018 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 01:47 PM (IST)

श‍िमला के कोटी वन क्षेत्र में हुए सैंकड़ों अवैध पेड़ काटने के मामले की जांच तेज़ करते हुए सिटी पुलिस ने आज पहली गिरफ्तारी की है।

श‍िमला के कोटी में हुए वन कटान मामले में हुई पहली गिरफ़्तारी
श‍िमला के कोटी में हुए वन कटान मामले में हुई पहली गिरफ़्तारी

जेएनएन, श‍िमला: शहर के समीप कोटी वन क्षेत्र में हुए सैंकड़ों अवैध पेड़ काटने के मामले की जांच तेज़ करते हुए सिटी पुलिस ने आज पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी भूपराम को गिरफ्तार किया है। भूपराम इस केस में शुरू से ही पुलिस के राडार पर था। आरोप है कि उसने अवैध तरीके से वन्य क्षेत्र से 400 से अधिक पेड़ काट डाले थे।

हालांकि आरोपी बार-बार दावा कर रहा था कि उसने अपनी निजी भूमि से अनुमति के बाद पेड़ों को काटा था। लेकिन राजस्व महकमे द्वारा की गई पैमाइश में खुलासा हुआ कि भूप राम ने वन भूमि पर से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई थी। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने अवैध वन कटान मामले में भूप राम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बता दें कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीते 12 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर ने भूप राम को नामजद किया गया था। मामले के उजागर होने से सरकार में भी हड़कंप मच गया था। विभागीय जांच के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया था। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सूत्रों के मुताबिक इस केस में वन विभाग के सम्बंधित अफसर व कर्मी भी नप सकते हैं।