राजनीतिक प्रतिशोध के कारण गांधी परिवार को बना रहे निशाना : राठौर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार की आलोच
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 08:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार को निशाना बना रही है। गांधी परिवार से जुड़े ट्रस्टों पर किसी भी प्रकार की जांच बिठाना सही नहीं है। देश में गांधी परिवार की राष्ट्रप्रेम की एक पृष्ठभूमि है, जिसने आजादी की लड़ाई से लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए प्राणों तक की आहुति दी है। राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक हित साधने में लगी है। पूरी कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें