विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Tourism: पहाड़ों पर भारी बारिश से पर्यटकों की संख्‍या घटी, वीकेंड पर होटलों में 45 प्रतिशत पहुंची ऑक्‍यूपेंसी

Published: Sat, 06 Jul 2024 03:56 PM (GMT+05:30)

Himachal Tourism हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर भारी बारिश आ रही है। इससे पर्यटकों की संख्‍या घट गई है। वीकेंड ...और पढ़ें

भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी (फाइल फोटो)
भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वीकेंड पर होटलों में 40 से 45 प्रतिशत पहुंची ऑक्यूपेंसी
  2. पर्यटकों से गुलजार पर्यटन स्थलों में रौनक हुई कम

राज्य ब्यूरो, शिमला। पहाड़ों के साथ मैदानों में हो रही भारी वर्षा और कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति के बीच देवभूमि हिमाचल में भी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और अचानक बाढ़ की चेतावनी के बीच वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या कम हुई है।

वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 से 45 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि पिछले सप्ताह होटलों में ऑक्यूपेंसी 75 से 90 प्रतिशत तक थी। आने वाले दिनों में बरसात अपने चरम पर होगी। पर्यटकों की संख्या में और भी कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों का रुख ले रहे पर्यटक

मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों वर्षा होने के बावजूद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसी गर्मी से निजात को अभी भी पर्यटक पहाड़ों का रुख किए हुए हैं। बरसात के दौरान हर वर्ष पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। हालांकि वीकेंड पर पर्यटक बढ़ जाते है, लेकिन भारी वर्षा और पर्यटकों को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बीच पर्यटकों ने कम संख्या में पहाड़ों का रुख किया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल में बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं

मनाली, रोहतांग, शिमला, डलहौजी, भरमौर चायल, कुफरी, नारकंडा में अब होटलों में आक्यूपेंसी 45 प्रतिशत से कम बताई जा रही है। पर्यटकों की संख्या में बीते सप्ताह की अपेक्षा 35 से 45 प्रतिशत तक कमी आई है।

विदेशी पर्यटक भी कम हुए

प्रदेश के पर्यटन स्थलों में देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आने की बात की जा रही है। पर्यटकों से गुलजार पर्यटन स्थलों में रौनक कम हो गई है। पर्यटक काफी कम संख्या में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! IIT मंडी में म्यूजिक और टेक्नोलॉजी के तालमेल से निकलेंगी नई धुनें; अब युवा संगीत में भी कर सकेंगे MS और PhD