मंत्रियों ने नहीं पहने मास्क
सोमवार को विधानसभा में एक भी मंत्री ने मास्क नहीं पहना। सत्ता पक्ष और विपक्ष के चुनिदा विधायक ही मास्क पहन कर सदन में आए। कुछेक अफसरों में भी मास्क पहना लेकिन अधिकांश कोरोना के खतरे से बेखौफ दिखे। सदन में प्रवेश करते समय सभी ने दूर से ही नमस्कार किया। किसी ने एक दूसरे का अभिवादन राम राम से तो किसी ने नमस्ते से किया। मुख्यमंत्री से लेकर प्रतिपक्ष के नेता तक बिना मास्क पहने दिखे।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश विधानसभा में सोमवार को एक भी मंत्री ने मास्क नहीं पहना था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के चुनिदा विधायक ही मास्क पहन कर सदन में आए। कुछ अधिकारियों ने भी मास्क पहना था। अधिकांश अधिकारी कोरोना वायरस के खतरे से बेखौफ दिखे।
सदन में प्रवेश करते समय किसी ने एक-दूसरे का अभिवादन राम राम से तो किसी ने नमस्ते से किया। मुख्यमंत्री से लेकर प्रतिपक्ष के नेता बिना मास्क पहने दिखे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सबको मास्क पहनना जरूरी नहीं है। यह उनके लिए जरूरी है जिन्हें सर्दी या जुकाम है। छींकते समय वायरस दूसरे को फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। लोग साबुन से अच्छी तरह बार-बार हाथ धोएं। गांवों में भी लोग इस बात का ध्यान रखें।