Move to Jagran APP

चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा नहीं : रावत

चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा जैसा कोई नियम नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की एक वर्ष की कल्याणकारी उपलब्धियों के सहारे जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ेगी। पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ताओं के सहारे विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ ¨सह रावत ने शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में पत्राकर वार्ता के दौरान कही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 08:34 PM (IST)
चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा नहीं : रावत
चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा नहीं : रावत

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ ¨सह रावत ने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा जैसा कोई नियम नहीं है। भाजपा लोकसभा चुनाव केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे जनता के बीच जाकर लड़ेगी। पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ताओं के सहारे विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

loksabha election banner

तीर्थ ¨सह रावत ने शिमला में पत्रकारों से कहा कि विपक्षी नेताओं का गठबंधन बेजोड़ है। वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए इकट्ठे होने की कोशिश करे हैं। जनमंच देशभर में चर्चा का विषय है। पूर्व कांग्रेस सरकार केवल जनता के पैसे पर ऐश करती थी। इसके विपरीत जनमंच के माध्यम से तीव्रता के साथ समस्याओं का समाधान बड़ा कार्य है। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीर्थ ¨सह रावत भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.