विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के SHO पद से हटाए, SSP गौरव सिंह की कार्रवाई; 'कोताही बर्दाश्त नहीं होगी'

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 22 Jun 2026 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2026 01:38 PM (IST)

शिमला पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के चलते न्यू शिमला थाना के एसएचओ को पद से हटा दिया है। एसपी ...और पढ़ें

शिमला जिला के एसएसपी गौरव सिंह।

शिमला जिला के एसएसपी गौरव सिंह।

HighLights

  1. न्यू शिमला थाना के एसएचओ पद से हटाए गए।

  2. ड्यूटी में लापरवाही और अन्वेषण कार्य में ढिलाई।

  3. एसपी शिमला गौरव सिंह ने की सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए न्यू शिमला थाना के एसएचओ को पद से हटा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना संबंधित अधिकारी को थाना प्रभारी के पद से हटाकर अन्य स्थान पर तैनात किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्यों हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार अन्वेषण कार्य और थाने के कामकाज से जुड़े कुछ मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा कर रही है तथा लंबित मामलों की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि संजौली गोलीकांड का वीडियो वायरल होने पर यह एक्शन लिया गया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण और जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं एसपी शिमला

एसपी शिमला गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि न्यू शिमला थाना के एसएचओ को उनके पद से हटाया गया है। उन्हें अन्य स्थान पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है और पेशेवर ढंग से काम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही पाए जाने पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: मंडी में लव मैरिज से नाराज युवती के भाई और चाचा दराट लेकर घर में घुसे, ससुर की बाजू काटी; देवर भी किया लहुलूहान

यह भी पढ़ें: सेना के रिटायर्ड अधिकारी की सांड के हमले में मौत, 11 दिन पहले भवारना में बैंक के बाहर किया था लहूलुहान