एनसीसी कैडेट्स संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा
कोरोना महामारी को हराने के लिए रामपुर बाजार में एनसीसी कैडेट्स जुटे हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 03:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : कोरोना महामारी को हराने के लिए रामपुर बाजार में एनसीसी कैडेट्स भी पूरी मुस्तैदी के साथ सेवाएं देने में जुटे हैं। कर्फ्यू के दौरान भी कैडेट्स ने स्थानीय पुलिस के साथ अपनी सेवाएं दी थीं। स्थानीय बाजार में इन दिनों कैडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का समय-समय पर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कैडेट्स दवाओं व राशन की दुकानों के बाहर व्यवस्था बनाए रखने में भी स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। एनसीसी अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि कैडेट्स लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। कैडेट्स दो शिफ्ट में सेवाएं दे रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें