¨टकू नाला के पास हिमखंड गिरा, 24 घंटे से एनएच अवरुद्ध
जनजातीय जिला किन्नौर में इन दिनों जगह-जगह हिमखंड गिरने से जहां एक ओर लोगों में भय का माहौल बना है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय उच्च मार्ग व संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो रहे हैं। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : जनजातीय जिला किन्नौर में ¨टकू नाला के पास हिमखंड गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच लगभग 24 घंटे से अवरुद्ध है। शुक्रवार शाम पहाड़ी से हिमखंड गिरने से एनएच पर 120 मीटर लंबी और 20 मीटर ऊंची बर्फ बिछ गई है। इसे हटाने व मार्ग को बहाल करने के लिए ग्रेफ ने मशीनरी तथा मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर कार्य चलाया है। हिमखंड गिरने से रिकांगपिओ से पूह काजा और रिकांगपिओ रामपुर की ओर आने जाने वाली परिवहन पथ निगम की बसों एवं अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। मार्ग अवरुद्ध होन से हिमाचल पथ परिवहन रिकांगपिओ की एक बस पूह में, दो बसें समधो में व एक बस कानम में फंसी हुई है।
रिकांगपिओ बस अड्डा सह प्रभारी गोपाल नेगी ने बताया कि हिमखंड के गिरने से पूह काजा की ओर सीधी बसें नहीं जा पा रही है। निगम की बसें ¨टकू नाले तक ही जा रही है। पोवारी स्थित ग्रेफ ओसी डीके राघव ने बताया कि सड़क बर्फ हटाने के लिए तीन बड़ी मशीन व 25 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर कार्य चलाया हुआ है तथा मार्ग को शीघ्र बहाल करने की कोशिश की जा रही है।