Move to Jagran APP

तय नहीं हुए उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी

हिमाचल प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कोई निर्णय नहीं हुआ। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए टिकट आबंटन पर चर्चा हुई। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा दिल्ली से बाहर हैं और उनके मुंबई से लौटने के बाद प्रदेश के दोनों विधानसभा के लिए होने वाले उप-चुनाव के लिए भेजे गए नामों पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 09:31 PM (IST)
तय नहीं हुए उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी
तय नहीं हुए उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी

राज्य ब्यूरो, शिमला : धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में हरियाणा व महाराष्ट्र के लिए टिकट आवंटन पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नई दिल्ली से बाहर हैं। उनके मुंबई से लौटने के बाद हिमाचल के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए भेजे गए नामों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर पच्छाद व धर्मशाला सीटों के लिए टिकट घोषित हो जाएंगे। मंगलवार को प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मंडल स्तर से आए सभी नामों पर चर्चा हुई थी। छटनी कर शेष नाम भाजपा संसदीय बोर्ड को भेजे गए थे। ये नाम भेजे गए संसदीय बोर्ड को

पच्छाद : आशीष सिक्टा, रीना कश्यप, दयाल प्यारी कश्यप, बलदेव सिंह धीमान व सुरेंद्र चौहान।

धर्मशाला : उमेश दत्त, राजीव भारद्वाज, विशाल नैहरिया, संजय शर्मा, सचिन शर्मा व अनिल चौधरी।

संसदीय बोर्ड को छंटनी के बाद शेष नाम भेजे गए हैं। आशा है भाजपा आलाकमान टिकट आवंटन शीघ्र करेगा। इसके बाद चुनाव प्रचार को गति मिलेगी।

सतपाल सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.