विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली से पाचवीं तक पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी का सिलेबस

By JagranEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 09:32 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पाचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी का सिलेबस पढाया जाएगा। यह सिलेबस अगले सत्र से लागू होगा।

पहली से पाचवीं तक पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी का सिलेबस
पहली से पाचवीं तक पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी का सिलेबस

जागरण टीम, शिमला/जाहू : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पाचवीं कक्षा तक अगले शैक्षणिक सत्र 2019-20 से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का सिलेबस पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी की है।

पहली से पाचवी कक्षा तक अभी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार एनसीईआरटी के सिलेबस को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करना चाहती थी। लेकिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एससीईआरटी की किताबों के स्टॉक का हवाला देकर एनसीईआरटी का सिलेबस शुरू करने की योजना में अड़ंगा डाल दिया। ढाई करोड़ का होना था नुकसान

शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीईआरटी का सिलेबस इस सत्र से शुरू करने पर करीब ढाई करोड़ रुपये के नुकसान की बात सरकार को कही थी। शिक्षा बोर्ड के पास एससीईआरटी की किताबों का स्टॉक पड़ा था। शिक्षा विभाग बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह नुकसान उठाने को भी तैयार था। लेकिन बोर्ड के एक बड़े अधिकारी ने सरकार के पास बार-बार जाकर एससीईआरटी के पाठ्यक्रम के किताबें होने पर ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने एनसीईआरटी के सिलेबस को 2018-19 सत्र से शुरू न करने की माग की थी। इसलिए जरूरी है एनसीईआरटी का सिलेबस

स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित एससीईआरटी सिलेबस की किताबों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इस कारण शिक्षकों से लेकर अभिभावक इन्हें बदलने की माग कर रहे हैं। प्रदेश में पहली से पाचवीं तक एससीईआरटी का पाठ्यक्रम जबकि छठी से जमा दो कक्षा तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। इस कारण पाचवीं के बाद बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।