Move to Jagran APP

हाउस टैक्स में 10 फीसद बढ़ोतरी, हर वार्ड में बनेंगे पार्क व पार्किंग

नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट पेश किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:22 AM (IST)
हाउस टैक्स में 10 फीसद बढ़ोतरी, हर वार्ड में बनेंगे पार्क व पार्किंग
हाउस टैक्स में 10 फीसद बढ़ोतरी, हर वार्ड में बनेंगे पार्क व पार्किंग

- 01 अप्रैल से लागू होगी हाउस टैक्स की दर, निगम के हाउस में दी जा चुकी है मंजूरी

loksabha election banner

- 6509 वाहनों के लिए पार्किंग की मिलेगी सुविधा, ऑनलाइन पेमेंट पर छूट

- 24 घंटे लोगों को पानी मुहैया करवाने की घोषणा, इस वित्त वर्ष से मिलेगी सुविधा

- 8.60 करोड़ रुपये टारिग के कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत वार्डो में 71 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट पेश किया। अपने पहले बजट में उन्होंने शहर के हर वार्ड में पार्किंग बनाने, सड़कों को चौड़ा करने और 24 घंटे पानी मुहैया करवाने की घोषणा की। इसके अलावा शहर के हर वार्ड में पार्क के साथ पार्किग बनाने को भी बजट में स्थान दिया गया है। वहीं शहर के भवन मालिकों को बजट ने निराश भी किया। निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए हाउस टैक्स में 10 फीसद की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। निगम के हाउस में इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। बजट घोषणा के बाद यह निर्णय पहली अप्रैल से लागू हो जाएगा। हाउस टैक्स में दस फीसद की बढ़ोतरी होने से निगम को 21 करोड़ की कुल आय होगी। 31 मार्च 2020 तक निगम को गृहकर से 15 करोड़ की आय होने का अनुमान है।

आगामी वित्त वर्ष 2020-21 में संपत्ति कर बिल में 10 फीसद बढ़ोतरी से निगम को हाउस टैक्स से 21 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर ने अपने पहले बजट में स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित कार्यो का विवरण करते हुए वादा किया कि इस साल सभी प्रस्तावित योजनाओं को सिरे चढ़ा दिया जाएगा।

इस साल भी नहीं भूले पानी देने का वादा

नगर निगम शहर की जनता को 24 घंटे पानी देने का वादा करना इस साल भी नहीं भूला। महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि 24 घंटे पानी देने का ट्रायल सांगटी वार्ड में किया गया था। यह सफल हुआ है। इसके बाद संजौली-1 और संजौली-2 में इसका ट्रायल चल रहा है। इस वित्त वर्ष में इसे पूरा कर दिया जाएगा। निगम कई साल से 24 घंटे पानी देने की घोषणा बजट में करता आया है। महापौर ने बताया कि विश्व बैंक ने 986 करोड़ का लोन इसके लिए मंजूर किया है। इसका बजट तीन किस्तों में मिलेगा। पहले चरण में 280 करोड़ का बजट प्राप्त हो चुका है। उपलब्धि बताई : पीलिया के बाद देशभर में मिला छठा स्थान

महापौर सत्या कौंडल ने बताया कि वर्ष 2016 में पीलिया प्रकरण के बाद पानी की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। पानी की गुणवत्ता के लिए शहर को देशभर में छठे स्थान पर आंका गया है। उन्होंने कहा कि जल्द शहर के लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा भी मिल जाएगी। हर वार्ड में छोटी पार्किंग

महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि नगर निगम शिमला शहर के 34 वार्डो में पार्किग की सुविधा मुहैया करवाने जा रहा है। इसके लिए कार्य प्रगति पर है। इस वर्ष यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे 6509 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके तहत 1505 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में 2696 वाहनों की पार्किग के लिए निगम सड़कों और 1608 वाहनों की पार्किग के लिए लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर यलो लाइन लगवाई है। इसके अलावा आइजीएमसी पार्किंग में 700 वाहनों की पार्किंग होगी। इससे लोगों को अपने वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। संजौली में सेंट जेवियर स्कूल के नजदीक 50 वाहनों की नई पार्किग बनेगी। ढिगुधार फेज-2 में कार पार्किंग पर 1.48 करोड़ खर्च होंगे। इसमें 50 वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी। हर वार्ड में छोटी पार्किग बनेंगी। सड़कें चौड़ी होंगी, टारिग भी करेंगे

महापौर ने कहा कि शहर के वार्डो में सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। हर वार्ड में सड़कों की टारिग की जाएगी। इसके लिए टारिग के कार्य पर 8.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे वार्डो में 71 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

पार्क में चार्ज कर सकेंगे मोबाइल फोन, फ्री मिलेगा वाईफाई

नगर निगम शिमला स्मार्ट सिटी के तहत शहर के मुख्य स्थानों पर बने पार्को को एडॉन सुविधाओं से जोड़ेगा। इन पार्को में लोगों की सुविधा के लिए चार्जिग प्वाइंट बनाए जाएंगे। लोग अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा फ्री वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। पार्क में पर्यटक व शहरवासियों को बैठने की सुविधा भी दी जाएगी। बजट में ये रहेगा स्मार्ट

-स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकासनगर क्षेत्र में 13.26 करोड़ की लागत से स्मार्ट पार्किग का निर्माण होगा।

-गोल पहाड़ी अन्नाडेल में पार्क बनाया जाएगा।

-2.60 करोड़ की लागत से वार्डो में 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइट फिक्चर व 800 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे।

-स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हाउसिग बोर्ड के माध्यम से नगर निगम के स्टॉल, दुकानों आवासों का जिर्णोद्धार होगा।

-स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर वेंडिग जोन बनेंगे। बजट में इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

-शहर में नालों का चेनेलाइजेशन और स्मार्ट रास्तों का निर्माण कार्य किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.