विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में मानसून का कहर जारी, तीन दिन में 16 करोड़ का नुकसान; भारी बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 03 Jul 2026 10:27 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण तीन दिनों में 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें बादल फटने और भूस्खलन से 49 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल में मानसून का कहर जारी। फोटो जागरण

हिमाचल में मानसून का कहर जारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. मानसून से तीन दिन में 16 करोड़ रुपये का नुकसान।

  2. बादल फटने, भूस्खलन से 49 सड़कें अभी भी बंद।

  3. 5 से 12 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के प्रवेश से लेकर अभी तक 16 करोड़ के नुकसान का आकलन कर लिया गया है। तीन दिनों के दौरान प्रदेश में 30.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक है। जबकि किन्नौर में तीन दिनों के दौरान 18.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 423 प्रतिशत अधिक है।

प्रदेश में लाहुल स्पीति को छोड बाकी सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मानसून के प्रवेश के साथ ही बादल फटने और भूस्खलन के कारण अभी भी 49 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जबकि अब केवल तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पांच जुलाई से मानसून की सक्रियता और बढेगी और 12 जुलाई तक के लिए प्रदेश में भारी वर्षा का आरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान शिमला के जुब्बडहट्टी में 44, मंडी के बलद्वाडा में 32, सराहन में 27, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के भुंतर में 6.2, मनाली में 5.5, मंडी मे 5.2, केलंग में 4.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।

जून माह में 1901 से लेकर अब तक की 44वीं सबसे कम वर्षा

प्रदेश में जून माह में इस बार 64.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो 1901 से लेकर अब तक 44वीं सबसे कम वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य से 36 प्रतिशत कम रही। मंडी में सबसे अधिक 115 मिलिलीटर वर्षा दर्ज की गई।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 17.6 24.0
  • सुंदरनगर 22.8 34.3
  • भुंतर 20.2 34.8
  • कल्पा 14.2 24.4
  • धर्मशाला 17.6 29.0
  • कांगड़ा 22.4 33.6
  • ऊना 21.6 34.5
  • नाहन 21.0 31.3
  • केलंग 12.2 24.4
  • सोलन 20.2 31.5