हिमाचल में देर से दस्तक देगा मानसून, किसानों पर भी पड़ेगा असर Shimla News
Monsoon in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश करेगा इसका असर किसानों पर भी पड़ेगा।
By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 11:21 AM (IST)
शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून देर से दस्तक देगा। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ और दिन जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करेगा। उम्मीद की जा रही थी कि जून के अंत तक मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा। लेकिन मानसून की रफ्तार धीमी हो जाने के कारण अब इसमें देर हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून पांच से 10 दिन की देरी से प्रदेश में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक देता है। मानसून के देर से आने का असर किसानों पर भी पड़ेगा। वहीं, वीरवार को प्रदेश में शिमला, सोलन, सिरमौर सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जून तक प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें