Move to Jagran APP

हिमाचल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, 12 जून से प्री मानसून की संभावना

पिछली बार राज्य में पूरे सीजन में सामान्य से 15 से 18 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 04:26 PM (IST)
हिमाचल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, 12 जून से प्री मानसून की संभावना
हिमाचल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, 12 जून से प्री मानसून की संभावना

शिमला, जेएनएन। बागवानों व किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में गर्मी का सीजन भले ही देर से शुरू हुआ हो लेकिन इस वर्ष मानसून समय से पहले आ जाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 जून से प्री मानसून की संभावना जताई है। इस बार प्रदेश में मानसून 10 दिन पहले पहुंचेगा।

loksabha election banner

पहली जून को मानसून केरल से चला था। यदि परिस्थितियां सामान्य रहीं तो 21 दिन में मानसून हिमाचल पहुंच जाएगा। इससे समय से पहले ही मानसून की बारिशें शुरू हो जाएंगी। पिछली बार प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचा था। बीच-बीच में मानसून कमजोर पड़ता रहा और राज्य में पूरे सीजन में सामान्य से 15 से 18 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। बुधवार दोपहर बाद प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

10 जून तक बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहेगा। इस दौरान मध्यम ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनीजारी की गई है। जून के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

शिमला में बढ़े पर्यटक

राजधानी शिमला में पेयजल सप्लाई में हुए सुधार के बीच अब यहां पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटक अब फिर शिमला की ओर रुख कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताह पर्यटकों की आमद में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई है। जून के प्रथम सप्ताह में होटल बुकिंग में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मई के आखिरी सप्ताह में होटल बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई थी। अब शिमला में पानी की कमी नहीं है। बारिश होने के बाद मौसम भी सुहावना हो गया है।

राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश के कारण किसानों व बागवानों के साथ सब्जी उत्पादकों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसके कारण फसलें प्रभावित हुई हैं, तेज बारिश के साथ ऊपरी क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से सेब की ड्रापिंग हुई है जबकि टमाटर, शिमला मिर्च के पौधे तूफानी बारिश के कारण जमीन में मिल गए ।

शिमला में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

राजधानी शिमला में दोपहर बाद हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बन गया। इसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि बारिश के दौरान शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ी। बुधवार दोपहर बाद इंद्र देवता की मेहरबानी से आग पर काबू पाने के लिए उक्त कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश बंद होने के बाद शहर में फिर से स्थानीय लोगों ने गर्मी बढ़ने का अहसास किया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक राजधानी शिमला में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। इस बाबत मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.