टुटू चौक में बंदरों के हमले में बुजुर्ग घायल
शिमला शहर के में बंदरों ने बुजुर्ग पर हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग को काफी चोंटे आई है। शुक्रवार देर शाम नागेंद्र गुप्ता टुटू चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे।
जागरण संवाददाता, शिमला : शिमला शहर में बंदरों ने बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। बंदरों के हमले में बुजुर्ग को काफी चोटें आई हैं।
शुक्रवार शाम नागेंद्र गुप्ता टुटू चौक से घर की ओर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में बंदरों ने हमला कर दिया। राहगीरों ने उनको बंदरों से छुड़ाया। इसके बाद रिपन अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग और महिलाएं घर में कैद होकर रह गई हैं। अस्पताल में पांच से सात मामले बंदरों के काटने के पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है।
------------------
टुटू क्षेत्र में बंदरों का आतंक टुटू क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कुछ सप्ताह से बंदरों की संख्या बढ़ने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बंदरों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूसरे इलाकों से पकड़े गए बंदर इन इलाकों में छोड़े जा रहे हैं। कई बंदर हिसक भी हो रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों को अकेले स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। नगर निगम शिकायत के बावजूद इन्हें पकड़ने को पिजरे नहीं लगा रहा। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि पिजरे वन विभाग लगाता है। उधर, वन विभाग का कहना है बंदरों की संख्या बढ़ रही है, ऐसा कुछ नहीं है।