यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: शिमला में न्यूनतम तापमान बढ़ा, पांच शहरों में कोहरे का येलो अलर्ट... बारिश व हिमपात की संभावना
शिमला शहर के अलावा सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है और प्रदेश में ...और पढ़ें

HighLights
- ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में काेहरे का येलाे अलर्ट जारी
- 16 फरवरी तक प्रदेश में सभी स्थानों पर माैसम के साफ रहने की है संभावना
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: प्रदेश में हिमपात होने के बाद शीत लहर जारी है। शिमला शहर काे छाेडकर शेष सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मैदानी क्षेत्राें में लाेगाें काे इसी तरह ठंड का सामना करना पडे़गा।
माैसम विभाग ने 16 फरवरी तक प्रदेश में सभी स्थानों पर माैसम के साफ बने रहने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में काेहरे की स्थिति बनी हुई है।
प्रदेश में मौसम की स्थिती
दोपहर तक धूप खिलने के फलस्वरूप ठंड से कुछ राहत मिल रही है, सूरज ढलते ही शीतलहर यथावत बनी हुई है। इस दौरान प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धुंध और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई वर्षा और हिमपात ने ढाई महीने से चली आ रही सूखे की स्थिति को तोड़ा।
अब ऐसा माना जा रहा है कि 17 फरवरी काे माैसम के फिर से बदल सकता है और वर्षा और हिमपात हो सकता है। हाल ही में प्रदेश में 60.8 मिमी वर्षा हाे चुकी है जाे सामान्य से 86 फीसदी अधिक है और इस माह के दूसरे पखबाड़े में वर्षा होने की संभावना है।
शिमला में न्यूनतम तापमान
इधर, प्रदेश में माैसम साफ हाेने से शिमला शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढौतरी हुई है। जबकि प्रदेश के अन्य शहराें का न्यूनतम तापमान एक और दाे डिग्री सेल्सियस के पास ही दर्ज किया गया है। मैदानी क्षेत्राें में पड़ रहे काेहरे की वजह से ठंड बनी हुई है।
माैसम विभाग ने 16 फरवरी तक प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में काेहरे का यलाे अलर्ट जारी किया है।
