मिड-डे मील कर्मचारियों को मिलें न्यूनतम वेतन
भारतीय मजदूर संघ चौपाल मंडल की बैठक गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह नेरवा में हुई।
संवाद सूत्र, नेरवा : भारतीय मजदूर संघ चौपाल मंडल की बैठक गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह नेरवा में हुई। राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री विपन कुमार डोगरा, भामसं के नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री ब्रिज लाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
संघ की सचिव रंजना डोगरा ने बताया की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से माग की गई कि मिड-डे मील कर्मचारियों, जलरक्षकों, आशा वर्कर्स, सिलाई अध्यापिकाओं को न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाए व इन्हें नियमित करने के लिए नीति बनाई जाए। नेरवा वृत्त के तहत आगनबाड़ी वर्कर्स को दिसंबर 2016 व अप्रैल 2017 का वेतन नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया व माग की गई कि आगनबाड़ी वर्कर्स का यह रुका हुआ वेतन तुरंत अदा किया जाए। सरकार से यह भी माग की गई कि लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दसवीं व जमा दो पास कर्मचारियों को एकमुश्त छूट देकर उन्हें तृतीय श्रेणी की पदोन्नति दी जाए। संघ सचिव रंजना डोगरा ने बताया कि बैठक में संघ का मंडल अधिवेशन दो सितंबर को नेरवा में करने का निर्णय लिया गया है एवं आगनबाड़ी तथा मिड-डे मील कर्मचारी संघ के चुनाव भी इसी दिन करवाए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया कि संघ की समस्त मांगों को राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा की अध्यक्षता में अगले माह मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। इस मौके पर आगनबाड़ी संघ की राज्य प्रधान रमला बिकटा, जिला प्रधान सरोज चौहान, लोक निर्माण विभाग चौपाल के प्रधान हरी राम शर्मा, नेरवा उपमंडल के प्रधान भीम सिंह, वन विभाग चौपाल के प्रधान अशोक शर्मा, मिड-डे मील चौपाल के प्रधान दिला राम, जलरक्षक संघ के अध्यक्ष, सिलाई कटाई संघ चौपाल की सचिव निक्की लोदटा, आइपीएच नेरवा के सचिव कुंदन आदि मौजूद रहे।