Move to Jagran APP

Weather Update Himachal: आज फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, अभी और गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने आज हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है छह जगहों का तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है 265 सड़कों पर आवाजाही बंद है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:12 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:12 AM (IST)
Weather Update Himachal: आज फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, अभी और गिरेगा पारा
Weather Update Himachal: आज फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, अभी और गिरेगा पारा

शिमला, राज्य ब्यूरो। Weather Update Himacha ताजा बर्फबारी से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को कुछ ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेशभर में धूप खिली, लेकिन 265 सड़कों पर  यातायात बाधित है। शिमला और कुल्लू में ताजा बर्फबारी के बाद गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। शिमला से कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर के लिए यातायात बंद रहा और इसे दोपहर दो बजे के बाद खोला जा सका।

loksabha election banner

प्रदेश में 265 सड़कें बंद हैं, इनमें सबसे अधिक 187 सड़कें शिमला जोन में बंद हैं। कल्पा में ताजा 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के ऊंचे व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में छह स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

 

पांगी के लिए नहीं हुई उड़ान

जिला चंबा के पांगी में फंसे 10 मरीजों की उम्मीदों पर शुक्रवार को मौसम ने पानी फेर दिया। खराब मौसम के कारण उड़ान न होने यात्री किलाड़ हेलीपैड से निराश होकर लौट गए। जनजातीय विकास विभाग ने शुक्रवार को जिला चंबा के पांगी (किलाड़) के लिए हवाई उड़ान का शेड्यूल दिया था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण हवाई उड़ान नहीं हो सकीं। उधर, विकास खंड चंबा की पंचायत द्रड्डा के परिहार गांव में दो

घरों पर बिजली गिरी, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में एक महिला भी बेहोश हो गई, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में किया गया।

 

कहां कितनी सड़कें बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग   02

राज्य राजमार्ग    01

शिमला जोन      187

मंडी जोन             43

कांगड़ा जोन         32

कुल                   265

 हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.