Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना; इन जिलों में बाढ़ की भी चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 05:30 AM (IST)

    Shimla Weather सम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 26 व 27 जुलाई को चंबा कांगड़ा शिमला कुल्लू मंडी बिलासपुर सोलन और सिरमौर जिलों में बहुत भारी वर्षा होने और ऊना हमीरपुर किन्नौर लाहौल स्पीति जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। सड़कों पर पानी के भरने और भूसखलन की संभावना है। तूफान की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में जाने से बचें

    Hero Image
    Shimla Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 26 व 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में बहुत भारी वर्षा होने और ऊना, हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि 28 व 29 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जुलाई से वर्षा में कमी आने की संभावना है।

    अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में संभावित वर्षा को देखते हुए राज्य के पर्वतीय जिलों में यातायात एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। कांगड़ा, चंबा जिलों में जलक्षेत्रों व नालों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। सड़कों पर पानी के भरने और भूसखलन की संभावना जताई गई है।

    उन इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। तूफान की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में जाने से बचें। प्रदेश में चार एनएच सहित 604 सड़कें बंद हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण सड़कों को खोलने के बाद भूस्खलन के कारण बंद हो रही हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटाें के दौरान सबसे अधिक वर्षा धर्मशाला में 50, पालतपुर में 26, नाहन में 16.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 5269.03 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कुल 67 भूस्खलन की घटनाएं और 48 बार अचानक बाढ़ आई है।

    इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक 164 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 669 मकान ध्वस्त होने के साथ 5491 मकानों को नुकसान हुआ है। 236 दुकानों के साथ 1668 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,17.0,24.2 सुंदरनगर,23.3,31.9 भुंतर,20.2,32.0 कल्पा,14.8,21.8 धर्मशाला,19.2,25.0 ऊना,24.0,32.8 नाहन,23.0,29.5 केलंग,11.8,19.3 सोलन,20.2,29.5 यादवेन्द्र शर्मा