भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ व 10 को
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ व 10 फरवरी को शिमला में होगी।
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ व 10 फरवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय शिमला में होगी। कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय शिमला में बैठक हुई।
प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत भी उपस्थित होंगे। आठ फरवरी को दोपहर एक बजे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री, संसदीय क्षेत्र विस्तारक तथा भाजपा के जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे। नौ फरवरी को प्रदेश का बजट पेश होने के कारण कार्यसमिति की बैठक 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी।