क्षय रोग मिटाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी अहम
मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किन्नौर स्वास्थ्य विभ
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किन्नौर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल ब्लॉक सांगला में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के लिए क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को ऐसा आयोजन रिकागपिओ में भी किया गया। इस कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं के लगभग 75 प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत सचिवों व समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कर वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला स्तर पर टीबी की बीमारी का सही उन्मूलन करना है। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जयवंती ठाकुर, बीएमओ सागला डॉ. वेंकट उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह की कार्यशाला का आयोजन 28 नवंबर को पूह में तथा 29 नवंबर को निचार में किया जाएगा।