विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल: लाहुल स्पीति में तबाही ला सकता है हिमस्खलन, चेतावनी जारी

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 05:09 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के लाहुल स्‍पीत‍ि ज‍िले में अगामी 24 घंटों में ह‍िमस्‍खलन हो सकते है। ह‍िमस्‍खलन पर नजर रखने वाले संस्‍थान SASE ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

हिमाचल: लाहुल स्पीति में तबाही ला सकता है हिमस्खलन, चेतावनी जारी
हिमाचल: लाहुल स्पीति में तबाही ला सकता है हिमस्खलन, चेतावनी जारी

शिमला [ANI] हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। इस बीच हिमस्खलन पर नजर रखने वाले हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (SASE) ने हिमाचल के लाहुल स्पीति के कुछ स्थानों में आगामी 24 घंटों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बारिश, बर्फबारी से फिर बढ़ेगी ठंड

यह चेतावनी आज सोमवार शाम पांच बजे से जारी कर दी गई है। इसमें जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों व प्रशासन को सावधान रहने को कहा गया है।