मार्च से शहर में दौड़ेगी अत्याधुनिक एंबुलेंस
नगर निगम प्रशासन जल्द ही एक आधुनिक सुविधाओ से लैस एबुलेंस खरीदेगा।
जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम प्रशासन जल्द ही एक आधुनिक सुविधाओं से लेस एंबुलेंस खरीदेगा। 15 मार्च से पहले एंबुलेंस सुविधा शुरू कर दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के तहत इसे खरीदने का फैसला किया है। क्षेत्रीय अस्पताल रिपन को इस एंबुलेंस सुविधा से जोड़ा जाएगा। अगर योजना सफल रही है तो अन्य एंबुलेंस भी स्मार्ट सिटी के तहत खरीदी जाएंगी। अभी तय नहीं हो पाया है कि एंबुलेंस बड़ी या छोटी खरीदी जाएगी। धर्मशाला भी स्मार्ट सिटी के लिए चयनित हुआ है, लेकिन वहां एंबुलेंस की सुविधा अभी तक नहीं है।
नगर निगम शिमला ने स्मार्ट सिटी के तहत कार्य करना तेजी से शुरू कर दिया है। 15 मार्च से पहले पांच प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्य शुरू होगा। कंसलटेंट के तौर पर किसे नियुक्ति करना है, यह फैसला प्रदेश सरकार लेगी। स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में एंबुलेंस खरीदने का फैसला किया था।
-----
कूड़ा उठाने के लिए खरीदेंगे वाहन
स्मार्ट सिटी के तहत शहर से कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को खरीदने का फैसला भी किया है। जो वाहन कंडम हो चुके हें उन्हें हटा दिया जाएगा। उनके स्थान पर नए वाहनों को खरीदा जाएगा। इन्हें जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि नगर निगम प्रशासन नजर रख सके। नगर निगम में करीब 10 से अधिक वाहन खस्ता हालत हैं।
-------
15 मार्च से पहले स्मार्ट सिटी के तहत एक एंबुलेंस खरीदी जाएगी। एंबुलेंस रिपन में मरीजों की सुविधा के लिए होगी। इसका सारा खर्च स्मार्ट सिटी से होगा।
-पंकज राय, आयुक्त नगर निगम शिमला।