विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श‍िमला नगर न‍िगम चुनाव: भाजपा ने 17 सीटों पर किया कब्‍जा, कांग्रेस पीछे छूटी

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 04:53 PM (IST)

नगर निगम शिमला में भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा समर्थ‍ित 17 उम्‍मीदवारों ने 34 वार्डों में कब्‍जा क‍िया है। ...और पढ़ें

श‍िमला नगर न‍िगम चुनाव: भाजपा ने 17 सीटों पर किया कब्‍जा, कांग्रेस पीछे छूटी
श‍िमला नगर न‍िगम चुनाव: भाजपा ने 17 सीटों पर किया कब्‍जा, कांग्रेस पीछे छूटी

जेएनएन, शिमला: नगर निगम शिमला चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा समर्थि‍त 17 प्रत्‍याश‍ियों ने यहां जीत हास‍िल की है। जबकि कांग्रेस समर्थ‍ित 12 लोग ही जीत पाएं है। इस चुनाव में कुल चार न‍िर्दलीय प्रत्‍याश‍ियों ने जीत हास‍िल की है। इनमें तीन न‍िर्दलीय मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह से म‍िले हैं। ऐसे में इन तीनों के समर्थन के साथ कांग्रेस 15 सीटों पर अपना दावा भी जता रही थी। जबकि एक न‍िर्दलीय प्रत्‍याशी भाजपा से ही संबंध‍ित है। ऐसे में अगर वह भाजपा को अपना समर्थन देता है। तो भाजपा के पास कुल 18 पार्षद हो जाएंगे। जबक‍ि माकपा महज एक सीट पर ही सिमट गई है। यहां 34 वार्डों में कुल 126 प्रत्‍याशी मैदान में थे। इस बार चुनाव पार्टी च‍िंह पर नहीं थे। लेकिन आने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने इस चुनाव में अपना सत्ता को काब‍िज करने के ल‍िए पूरी ताकत झोंक दी थी।

अब पर‍िणाम सामने आए हैं, उससे भाजपा बढ़त में है। यद‍ि कांग्रेस को चार पांच अन्‍य प्रत्‍याश्‍ाी समर्थन भी दे देते है, तो भी आंकड़ा बराबरी में ही पहुंचेगा।

इन उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज

वार्ड 1  भराड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी तनुजा चौधरी 10 वोटों से जीती
वार्ड 2  रलदूभट्टा से बीजेपी प्रत्याशी संजीव ठाकुर 422 के करीब वोटों से
जीते
वार्ड 3  कैथू से बीजेपी प्रत्याशी सुनील धर 21 वोटों से जीते
वार्ड 4  अनाडेल से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम सदरेट 299 वोटों से जीती
वार्ड 5  समरहिल से माकपा प्रत्याशी शैली शर्मा 249 मतों से जीती
वार्ड 6  टूटू से बीजेपी प्रत्याशी विवेक शर्मा 60 वोटों से जीते
वार्ड 7  मजियाथ से कांग्रेस प्रत्याशी दिवाकर देव 5 वोटों से जीते
वार्ड 8 बालूगंज से बीजेपी प्रत्याशी किरण बाबा 412 वोटों से जीती
वार्ड 9 कच्ची घाटी से निर्दलीय संजय परमार 272 वोटों से जीते
वार्ड 10 टूटीकंडी से कांग्रेस के आनंद कौशल 327 से जीते
वार्ड 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा 15 वोटों से जीती
वार्ड 12 फागली से बीजेपी प्रत्याशी जगजीत सिंह बग्गा 326 वोटों से जीते
वार्ड 13 कृष्णानगर से बीजेपी प्रत्याशी बिट्टू पन्ना 285 वोटों से जीते
वार्ड 14 राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला 65 वोटों से जीते
वार्ड 15 लोअर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह 300 वोटों से
जीते।


वार्ड 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना धवन 16 वोट से जीती
वार्ड 17 बेनमोर से बीजेपी प्रत्याशी किमी सूद 700 वोटों से जीती
वार्ड 18 इंजन घर बीजेपी प्रत्याशी आरती चौहान जीती
वार्ड 19  संजौली से बीजेपी प्रत्याशी सत्या कौंडल 132 वोटों से जीती
वार्ड 20  अप्पर ढली से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश मेहता 305 वोटों से जीती
वार्ड 21  लोअर ढली से बीजेपी प्रत्याशी शैलेन्द्र चौहान लगभग 150 वोटों
से जीते
वार्ड 22  शांति बिहार से निर्दलीय प्रत्याशी शारदा चौहान 3 वोटों से जीती
वार्ड 23  भट्टाकुफर से कांग्रेस प्रत्याशी रीता ठाकुर 452 से वोटों से
जीती
वार्ड 24  शांगटी से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा शर्मा जीती
वार्ड 25  मल्याणा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप ठाकुर 24 वोटों से जीते
वार्ड 26  पंथाघाटी से निर्दलीय राकेश 47 मतों से जीते
वार्ड 27 कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौहान जीते
वार्ड 28 छोटा शिमला से बीजेपी प्रत्याशी विदुषी जीती
वार्ड 29 विकासनगर से निर्दलीय प्रत्याशी रचना जीती
वार्ड 30 कंगनाधार से बीजेपी प्रत्याशी रेणू जीती
वार्ड 31 पटियोग से बीजेपी प्रत्याशी आशा शर्मा जीती
वार्ड 32 न्यू शिमला से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम ठाकुर जीती
वार्ड 33 ख़लिनी से बीजेपी प्रत्याशी पूर्ण मल जीती
वार्ड 34 कनलोग से बीजेपी प्रत्याशी बृज सूद जीती

यह भी पढ़ें: निगम चुनाव में 57.8 फीसद मतदान, परिणाम आज