वीरभद्र गुट को झटका, मनोहर को इंटक की कमान
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बावा हरदीप सिंह की जगह मनोह
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बावा हरदीप सिंह की जगह मनोहर लाल उर्फ बबूल पंडित को इंटक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान वीरभद्र समर्थक बाबा हरदीप सिंह के नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, इस कारण उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था और तब से यह पद खाली चल रहा था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद ही सुक्खू ने मनोहर को कमान सौंपी है। इस तैनाती से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को झटका लगा है। अब इंटक अध्यक्ष पद पर भी सुक्खू गुट ने अपना वर्चस्व स्थापित कर दिया है। वीरभद्र और उनके समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू को अध्यक्ष पद से हटाने की वकालत कर रहे हैं लेकिन मनोहर की ताजपोशी से राहुल गांधी ने नए संकेत दे दिए हैं।
-----------------
एएसपी के स्थानांतरण पर आत्मदाह का प्रयास बद्दी से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता मनोहर लाल ने इसी वर्ष फरवरी माह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बद्दी के एएसपी गौरव सिंह के तबादले पर आत्मदाह का प्रयास किया था। अपने पर मिट्टी तेल छिड़क आग लगाने की कोशिश की थी।
-------------
इंटक प्रदेशाध्यक्ष का पद हरदीप बाबा के कांग्रेस से निष्कासन के बाद से खाली चल रहा था। इस पद पर मनोहर लाल उर्फ बबलू पंडित को नियुक्त करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
-सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष