विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: विक्रमादित्य ने मंडी से तो आनंद ने कांगड़ा से भरा पर्चा, CM सुक्खू-प्रतिभा सिंह सहित कई नेता रहे मौजूद

Published: Thu, 09 May 2024 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 02:21 PM (IST)

आज से विक्रमादित्य सिंह अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह की कर्मभूमि रहे मंडी संसदीय क्षेत्र (Himachal ...और पढ़ें

माता-पिता की कर्मभूमि से सियासी सफर शुरू, विक्रमादित्य आज मंडी से भरेंगे पर्चा
माता-पिता की कर्मभूमि से सियासी सफर शुरू, विक्रमादित्य आज मंडी से भरेंगे पर्चा

HighLights

  1. थोड़ी देर में निर्वाचन अधिकारी के पास भरेंगे अपना नामांकन पत्र
  2. दुर्गम क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में मंडी पहुंचने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता
  3. ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित होगी रैली, तैयारियां पूरी

हंसराज सैनी,मंडी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आज से अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह की कर्मभूमि रहे मंडी संसदीय से अपना राजनीतिक सफर की शुरुआत की। उन्होंने आज मंडी से नॉमिनेशन कर दिया है। वहीं भाजपा के कांगड़ा प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भी पर्चा है।

नामांकन के दौरान विक्रमादित्य के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। इस संसदीय क्षेत्र में वीरभद्र परिवार का यह दसवां चुनाव होगा। वीरभद्र सिंह ने चार और प्रतिभा सिंह ने यहां पांच बार चुनाव लड़ा था। दोनों छह बार विजयी हुए थे।

दुर्गम क्षेत्रों में पारंपरिक वेशभूषा में जुटे कार्यकर्ता

इसी कढ़ी में आज नामांकन के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर रैली का आयोजन भी हुआ। यह संसदीय क्षेत्र प्रदेश के छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रदेश के तीनों जनजातीय यानी दुर्गम क्षेत्र भी इस संसदीय क्षेत्र का भाग हैं। दुर्गम क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में कार्यकर्ता मंडी पहुंचे।

विक्रमादित्य का तीसरा और लोकसभा का पहला चुनाव है

विक्रमादित्य सिंह का यह तीसरा और लोकसभा का पहला चुनाव है। इससे पहले वह शिमला ग्रामीण से विधानसभा के दो चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों में विजयी हुए थे। वर्तमान में वह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।