विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बड़ा फेरबदल: ऑडिट विभाग में कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन, कई के हुए तबादले; देखें लिस्ट

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:00 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त (राज्य ऑडिट) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले किए हैं।

ऑडिट विभाग में कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन। सांकेतिक फोटो

ऑडिट विभाग में कई अधिकारियों को मिला प्रमोशन। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त (राज्य ऑडिट) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों की पदोन्नति और तबादलों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर पदोन्नति और नए तैनाती आदेशों के साथ तबादले किए गए हैं। अनिल शर्मा को संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक शिमला स्थिति मुख्यालय, अनिल कुमार मेहरा को उप निदेशक से संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है।

बलवीर सिंह को सहायक नियंत्रक से उप निदेशक संयुक्त निदेशक रविंद्र सिंह को मुख्यालय शिमला में ही, उपनियंत्रक विपुल कुमार सूद को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से स्थानांतरित कर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में उप नियंत्रक (आडिट) के पद पर तैनात किया गया है।

बलवीर सिंह को पदोन्नति के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर में रेजिडेंट आडिट स्कीम के तहत उप निदेशक और उप नियंत्रक के पद पर भेजा गया है।