विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 खंड विकास अधिकारी का तबादला

Published: Tue, 14 Jul 2026 10:44 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया है।

हिमाचल में बीडीओ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

हिमाचल में बीडीओ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

HighLights

  1. हिमाचल सरकार ने 8 खंड विकास अधिकारियों का तबादला किया

  2. ग्रामीण विकास विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने का उद्देश्य

  3. अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय, शिमला में कार्यरत अधिकारियों को विभिन्न जिलों के विकास खंडों में बीडीओ नियुक्त किया गया है।

विकास वर्मा को विकास खंड छोहारा (शिमला), सौरभ ठाकुर को धर्मपुर (मंडी), रोहित चौहान को गोपालपुर (मंडी), मनोज कुमार ठाकुर को ननखड़ी (शिमला), मनीष राय को केलांग (लाहुल-स्पीति), आस्था पवार को पांगी (चंबा), प्रतिमा मनहंस को चौंतड़ा (मंडी) तथा भारतेंद्र सिंह को संगड़ाह (सिरमौर) का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है।