Move to Jagran APP

सरकार नाटी डालो, खिचड़ी खाओ तक सीमित : विक्रमादित्य

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल नाटी गाओ और खिचड़ी खाओं तक ही सीमित होकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का सुख भोग रहे इन नेताओं को आम लोगों को आ रही समस्याओं से कुछ लेना देना नही लगता। शिमला से ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:40 PM (IST)
सरकार नाटी डालो, खिचड़ी
खाओ तक सीमित : विक्रमादित्य
सरकार नाटी डालो, खिचड़ी खाओ तक सीमित : विक्रमादित्य

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार केवल नाटी डालो और खिचड़ी खाओ तक सीमित है। सत्ता का सुख भोग रहे भाजपा नेताओं को आम लोगों की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

loksabha election banner

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। सड़के बंद हैं और बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। छह दिन बाद भी इनकी बहाली के लिए पुख्ता कदम नही उठाए गए हैं। इससे सरकार के आपदा प्रबंधन की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और राजनीति में अंधभक्त होना खतरनाक है। सूरत नेगी उम्र में उनसे बड़े हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने जो बातें मेरे विषय में कही हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नेगी ने प्रदेश में अच्छी बर्फबारी के लिए अति उत्साह में ऐसा बयान सोशल मीडिया में जारी कर अपनी अंधभक्ति को दर्शया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह चुने हुए विधायक हैं। प्रदेश के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण उनकी जिम्मेदारी है। विधायक होने के नाते समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों से मिलना उनका दायित्व और संवैधानिक अधिकार भी है। इसे अगर वह चापलूसी का नाम देते हैं तो यह उनकी सोच है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.