बिना सबसिडी 30.50 व व्यावसायिक सिलेंडर 47 रुपये महंगा
राज्य ब्यूरो, शिमला : बिना सबसिडी का रसोई गैस सिलेंडर 30.50 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर 47 रु
राज्य ब्यूरो, शिमला : बिना सबसिडी का रसोई गैस सिलेंडर 30.50 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर 47 रुपये महंगा हो गया है। पहली सितंबर से महंगे दाम पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर खरीदने होंगे। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से लाखों उपभोक्ताओं को झटका लगा है। सबसिडी वाला सिलेंडर भी अब 1.50 रुपये मंहगा हो गया है। अब 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 833 रुपये के स्थान पर 863.50 रुपये में मिलेगा। 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 1456 रुपये के स्थान पर अब 1503 रुपये में मिलेगा।
हालांकि सबसिडी तो खाते में आती है पर पहले लोगों को 863.50 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि मजदूरी अलग से होगी। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों के बढ़ने के साथ ही सबसिडी भी बढ़ा दी है। प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर धारकों की संख्या 15.56 लाख है। पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन निर्धारित हो रहे हैं जबकि रसोई गैस के दाम हर माह बदलते हैं। प्रदेश में हर दिन 25 से 26 हजार रसोई गैस सिलेंडरों की खपत है।
----------
कब, कितने में मिला गैस सिलेंडर
माह,घरेलू,व्यावसायिक,सबसिडी
जनवरी,780,1385,280.60
फरवरी,775,1383,275.60
मार्च,728.50,1304,231.37
अप्रैल,693,1255,197.62
मई,691,1246.50,195.71
जून,739.50,1323,242.09
जुलाई,798,1413,297.74
अगस्त,833,1456,331.01
सितंबर,863.50,1503,360.02
--------
एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है। घरेलू गैस बिना सबसिडी में 30.50 रुपये प्रति सिलेंडर और व्यावसायिक सिलेंडर में 47 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके साथ सबसिडी बढ़ाई है।
-मानसी दुल्लू, प्रबंधक, इंडियन ऑयल कारपोरेशन।