Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, साल में छह महीने बर्फ की चादर से ढका रहता है इलाका

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:32 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 हिमाचल में टशीगंग वह क्षेत्र है जो विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र माना जाता है। इस इलाके में बामुश्किल दस ही घर हैं। यह इलाका साल में छह महीने तक बर्फ की चादर से ढका रहता है। वहीं ऑक्सीजन की भी यहां कमी रहती है। बता दें कि टशीगंग को साल 2019 में विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनाया गया था।

    Hero Image
    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

    डिजिटल डेस्क, शिमला। Lok Sabha Election 2024: टशीगंग समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। टशीगंग शीत मरुथल के नाम से विख्यात लाहुल स्पीति जिले की स्पीति घाटी में स्थित है। साल में छह माह बर्फ से ढका रहता हैं। यहां आक्सीजन की कमी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां महज 10 घर हैं

    यहां तापमान भी माइनस ( Himachal Lok Sabha Election 2024) 40 डिग्री तक चला जाता है। यहां कुल 10 घर हैं। करीब आधा वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। 2019 से पहले विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहुल स्‍पीति जिले में स्थित हिक्किम था। लेकिन 2019 में टशीगंग को मतदान केंद्र बना दिया गया।

    2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 45 मतदाता थे। इनमें 27 पुरुष और 18 महिला मतदाता थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 48 मतदाता थे, जिनमें 29 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। 2022 के विधानसभा चुनावों में 52 मतदाता थे इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं हैं।

    विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र होने का गर्व

    टशीगंग को पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र होने का गौरव प्राप्त हुआ था। स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा से टशीगंग की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। सड़क से मतदान केंद्र की दूरी 200 मीटर है।

    यह भी पढ़ें- Solan MC Budget 2024: सोलन के लिए मेयर ऊषा शर्मा ने जारी किया 208 करोड़ का बजट, जानिए क्या है शहरवासियों के लिए खास?