विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Landslide Video: शिमला में पहाड़ का बड़ा हिस्सा धंसा, देखते ही देखते चपेट में आए कई घर; दो लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Tue, 15 Aug 2023 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2023 10:25 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह बारिश और बाढ़ का कहर है। राजधानी शिमला के कृष्णा नगर वार्ड में पहाड़ के बड़े ...और पढ़ें

शिमला में पहाड़ खिसकने से चपेट में आए कई घर
शिमला में पहाड़ खिसकने से चपेट में आए कई घर

शिमला, जागरण संवाददाता। शिमला के कृष्ण नगर में बारिश का कहर फिर से बरपा हैl हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को भूस्खलन के कारण कई घर ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ के फंसे होने की आशंका है।

राजधानी के कृष्णा नगर वार्ड में एक पहाड़ खिसका है। इसकी चपेट में करीब 10 से अधिक घर आए हैं। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके नीचे शहर का स्लॉटरहाउस भी चलता था यह पूरी तरह से मलबे में गायब हो गया है।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद हिमाचल के सीएम सुक्खू कहते हैं, "घर गिरने से पहले दो लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन शिमला के कृष्णा नगर में हुआ। मौके पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला नगर निगम ने कई लोगों के घरों में दरारें आने के बाद उन्हें वहां से निकाला है। उन्होंने कहा, "एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे को निकालने के प्रयास जारी हैं।

आठ से 10 भवन गिरने की आशंका

नगर निगम के वास्तुकार महबूब शेख ने कहा कि कृष्णा नगर में आठ से 10 भवनों के गिरने की आशंका है। इसके नीचे चल रहा स्लाटर हाउस भी पूरी तरह से गायब हो गया है।