Move to Jagran APP

भूस्खलन ने रोकी रफ़तार, पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला घायल

महिला को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 04:38 PM (IST)
भूस्खलन ने रोकी रफ़तार, पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला घायल
भूस्खलन ने रोकी रफ़तार, पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला घायल

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में मौसम के कड़े तेवरों ने प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेशभर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस संबंध में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी नालों के पास न जाने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह भूस्खलन होने से लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। राजधानी शिमला के ढली में वीरवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में भूस्खलन होने से यातायात बार-'बार बाधित हुआ। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण भूस्खलन से मार्ग बाधित होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सोलन जिले के कोटी क्षेत्र में कई स्थानों पर कालका-शिमला रेलमार्ग पर यातायात बाधित रहा। हालांकि किसी भी ट्रेन को रद नहीं किया गया। 20 घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर एनएच चंबा जिले में गरोला के पास भूस्खलन व गहरा में डंगा धंसने के कारण ट्राला फंसने से चंबा- भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 20 घंटे बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.