Move to Jagran APP

उपचुनाव में खुल रही भाजपा की पोल : राठौर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा की एकता की पोल उपचुनाव में सामने आ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM (IST)
उपचुनाव में खुल रही भाजपा की पोल : राठौर
उपचुनाव में खुल रही भाजपा की पोल : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा में मुख्यमंत्री को उनके ही मंत्री-संतरी नेता नहीं मानते हैं। आंतरिक सत्ता संघर्ष इस कदर हावी है कि कई बड़े भाजपा नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। राठौर ने कहा कि उपचुनाव में जहां कांग्रेस एकजुटता के साथ उतरी है, वहीं भाजपा के बागी उम्मीदवार भाजपा की ही एकता की पोल खोल रहे हैं। जनता भाजपा से महंगाई, बेरोजगारी की समस्या पर जवाब चाहती है।

loksabha election banner

यहां जारी बयान में राठौर ने कहा कि 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाए जाने पर सरकार झूठा श्रेय ले रही है। इसका श्रेय देश के विज्ञानियों और लाखों स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है, जिनके प्रयास से यह संभव हो पाया है। वैक्सीनेशन जनता का अधिकार है। कोरोना संकटकाल में भाजपा की भूमिका शून्य रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पोलियो, हैजा, प्लेग, टीवी उन्मूलन के लिए अभियान सफलतापूर्वक चलाए गए। कभी भी इन अभियानों का राजनीतिक लाभ प्राप्त नहीं किया। दूसरी ओर भाजपा सरकार इन सामाजिक अभियानों का भी श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। जुब्बल कोटखाई का विकास कांग्रेस की देन : मुकेश अग्निहोत्री

संवाद सूत्र, रोहड़ू : जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बागवानी और सड़कों का विकास कांग्रेस की देन है। यह दावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने किया। शुक्रवार को उन्होंने कियो घयाल क्षेत्र के देवरी-खनेटी, कोटी, क्यारी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जुब्बल-नावर-कोटखाई को सींचा है। सेब बागवानी के क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है उसमें इन्हीं दो विकास पुरुषों की विशेष भूमिका रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार में बागवानों का शोषण ही हुआ है। जब सेब के दाम गिर रहे थे तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बागवानों को सेब न तोड़ने की सलाह दी और बागवानी मंत्री ने रेहड़ी पर सेब बेचने की बात कह कर बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम में बेहद वृद्धि हुई है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओपीएस की मांग और करुणामूलक नौकरियों, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जाएगी। रोहित ठाकुर के अनुभव और मजबूत इच्छाशक्ति से जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में पूरे हिमाचल में अव्वल रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में बागवानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और जनसमर्थन की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.