Move to Jagran APP

जानें कब होंगे हिमाचल में उपचुनाव, कई राज्यों में बज चुका है चुनावी बिगुल

देश के कई राज्‍यों में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है चुनाव आयोज जल्‍द ही हिमाचल में भी उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर देगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:02 AM (IST)
जानें कब होंगे हिमाचल में उपचुनाव, कई राज्यों में बज चुका है चुनावी बिगुल
जानें कब होंगे हिमाचल में उपचुनाव, कई राज्यों में बज चुका है चुनावी बिगुल

शिमला, राज्य ब्यूरो। देश के कई राज्यों में उपचुनाव की घोषणा के साथ चुनावी बिगुल बज गया है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा सीटों कांगड़ा जिला के धर्मशाला और सिरमौर जिला के पच्छाद में उपचुनाव अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगा। लोगों को उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल में भी उपचुनाव होगा। लेकिन इसकी घोषणा नहीं हुई है।

loksabha election banner

हिमाचल निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उपचुनाव इतनी जल्दी संभव नहीं है। उन्होंने इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग से समय मांगा था। इस कारण हिमाचल में उपचुनाव हरियाणा, महाराष्ट्र व झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ करवाया जाएगा। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री किशन कपूर के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खली हुई है। पच्छाद से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश कश्यप के शिमला लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद सीट खाली हुई है। चुनाव प्रक्रिया के लिए कम से कम 35 दिन का समय होना जरूरी है। इसमें 14 दिन नामांकन और 14 दिन प्रचार के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए कम समय होने के कारण हिमाचल में उपचुनाव चार राज्यों में 23 सितंबर को हो रहे उपचुनाव के साथ नहीं करवाया जा सकता है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल खट्टर ने 26 अक्टूबर 2014 को शपथ ली थी। ऐसे में चुनाव आयोग 26 अक्टूबर से पूर्व चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाना चाहता है। झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ रघुवर दास ने 28 दिसंबर 2014 को ली थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव की तिथियों की घोषणा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएंगी। आदेश जारी होने पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.