किसान मोर्चा ने केंद्र सरका को दी बधाई
प्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आयोजित हुई।
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने की। इसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार भी जुड़े। मोर्चा के सदस्यों ने केंद्र सरकार को दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा करने पर बधाई दी।
डॉ. राकेश ने केंद्र में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया है। कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए समाप्त किया गया। तीन तलाक खत्म कर महिलाओं को समान अधिकार दिलाया गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विश्वव्यापी कोरोना के संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, निर्णय व उठाए गए कदमों से भारत विश्व में अनुकरणीय बना। डॉ. राकेश ने कहा की मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की जानकारी प्रदेश की हर पंचायत व गांव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। हिमाचल की यह योजना अब पूरे देश में शुरू की जा रही है, जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। डॉ. राकेश ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि जिला व मंडल कार्यकारिणी की घोषणा 10 दिन के अंदर करें।