Move to Jagran APP

राम नाम में असीम शक्ति : आचार्य विवेक

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी के उपनगर संजौली में दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा क

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 09:35 PM (IST)
राम नाम में असीम शक्ति : आचार्य विवेक
राम नाम में असीम शक्ति : आचार्य विवेक

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी के उपनगर संजौली में दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन सुबह से ही मंदिर में चहल-पहल रही और समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह छह बजे भगवान श्रीराम की पूजा की गई। इसके बाद कथा का मूल पाठ शुरू हुआ। 11 बजे तक मूल पाठ किया गया। दो से पांच बजे तक आचार्य विवेक ने प्रवचन सुनाए। आचार्य विवेक ने कहा कि राम नाम असीम शक्ति है। राम नाम मनुष्य को भव सागर से पार करवाने वाला मंत्र है। राम नाम का सहारा या प्रभू नाम सहारा सबसे उत्तम है, इसलिए मनुष्य को राम नाम की पूंजी अर्जित करनी चाहिए, तभी मनुष्य इस भव सागर से पार लग सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने श्री रामचंद्र की बाल लीलाओं का मधुर प्रसंग सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में भाई से भाई का प्रेम कम होता जा रहा है। हमें श्री रामचंद्र के भातृ प्रेम से प्रेरित होकर अपने जीवन में इसे ढालना होगा। इस अवसर पर राजधानी के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कथा श्रवण किया। कथा प्रवचन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम धुनों से समूचा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। 25 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ के साथ कथा समापन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.