Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश के हर मंडल में मनाएगी कारगिल विजय दिवस

शहीदों द्वारा देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण किया जाएगा तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 09:57 AM (IST)
भाजपा प्रदेश के हर मंडल में मनाएगी कारगिल विजय दिवस
भाजपा प्रदेश के हर मंडल में मनाएगी कारगिल विजय दिवस

शिमला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को सभी मंडलों में कारगिल विजय दिवस मनाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें वीरता पदक विजेता, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

prime article banner

शहीदों द्वारा देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण किया जाएगा तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सत्ती ने कहा कि भाजपा हमेशा पूर्व सैनिकों और वीर सूपतों का सम्मान करती है जबकि कांग्रेस सेना व सेना के अधिकारियों पर ओच्छी टिप्णियां करके उनका मनोबल गिराने का कार्य करती है।

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ  की बैठक कल मंडी में

हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संघ जिला मंडी की बैठक मंगलवार को गांधी भवन चौहाटा बाजार में होगी। इसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ओम चंद कपूर मुख्यातिथि होंगे। बैठक की अध्यक्ष्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया करेंगे। बैठक में सेनानियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की जाएंगी और इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजे जाएगा। जिसमें उनसे सभी मांगों व समस्याओं पर विचार करने का अनुरोध किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.