हिमाचल में भी नशे का विरोध करे कंगना : राठौर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अभिनेत्री कंगना रणौत क
जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अभिनेत्री कंगना रणौत को हिमाचल में भी नशे का विरोध करने की नसीहत दी है। शिमला में राठौर ने कहा कि हिमाचल में नशे के बढ़ते जाल का विरोध कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि कंगना यदि इस मुद्दे पर इतनी ही संजीदा हैं तो उन्हें प्रदेश में भी इसका विरोध करना चाहिए। प्रदेश में नशे के धंधे पर लगाम लगाने की जरूरत है और सरकार को इसके खिलाफ सख्ती से निपटना चाहिए।
पूर्व सांसद राजन सुशांत की ओर से क्षेत्रीय पार्टी बनाने पर राठौर ने कहा कि इसका नुकसान भाजपा को होगा। राठौर ने कहा कि हिमाचल में तीसरा दल कभी भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन सुशांत चूंकि भाजपा से संबंध रखते थे, ऐसे में भाजपा को ही इसका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सभी को राजनीतिक दल बनाने और चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन हिमाचल की जनता ने तीसरे दल को स्वीकार नहीं किया है।